बांसगांव: कुराव गांव में फर्राटा पंखा की चपेट में आने से दंपति की हुई मौत, मौके पर पहुंचे विधायक राजेश त्रिपाठी
गोरखपुर जनपद में बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधुआपार ग्राम सभा के कुराव गाँव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से पति-पत्नी की जान चली गई। घटना के समय राजकुमार निगम (40) और उनकी पत्नी विभा अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह के समय अचानक फर्राटा पंखे में करंट आ गया, जो उनके लिए मौत का कारण बन गया।