नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का साइकिल रैली के साथ हुआ आगाज
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने बताया कि नीमच पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ आज साइकिल रैली के साथ किया गया है।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।उन्होंने उपस्थित जनों को स्वयं भी नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
"नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प है।उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर नशामुक्त नीमच के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#Nashesedoorihaijaroori2.0
#Saynotodrugs
#NashaMuktBharat
#Neemuch
#नीमच
748 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026