
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के शुभारंभ अवसर पर नशे से दूरी बनाने तथा पढ़ाई एवं खेल को अपनाने का दिया संदेश। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #Nashesedoorihaijaroori2.0 #Saynotodrugs #NashaMuktBharat #Neemuch #नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उपस्थित जनों को संबोधित करने के उपरांत सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके पश्चात जनजागरूकता के उद्देश्य से शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #Nashesedoorihaijaroori2.0 #Saynotodrugs #NashaMuktBharat #Neemuch #नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का साइकिल रैली के साथ हुआ आगाज पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने बताया कि नीमच पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ आज साइकिल रैली के साथ किया गया है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।उन्होंने उपस्थित जनों को स्वयं भी नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। "नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प है।उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर नशामुक्त नीमच के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #Nashesedoorihaijaroori2.0 #Saynotodrugs #NashaMuktBharat #Neemuch #नीमच
Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026