इटाढ़ी: मां काली मंदिर की दान पेटी तोड़कर हज़ारों की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
Itarhi, Buxar | May 28, 2026 इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब ग्रामीण रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मंदिर परिसर में दान पेटी टूटी देख लोगों के होश उड़ गए। आसपास बिखरे सामान को देखकर आशंका जताई जा रही है कि चोर देर रात मंदिर में घुसे।