तिजारा: तिजारा में 28 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 3000 का इनामी बदमाश, जिसने पुलिस पर की थी फायरिंग
Tijara, Alwar | Jun 11, 2026 तिजारा पुलिस ने करीब 28 साल से फरार चल रहे ₹3000 के इनामी और स्थाई वारंटी दीनू को गिरफ्तार कर लिया है। तिजारा थाना अधिकारी जयप्रकाश ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे बताया कि आरोपी पुलिस गाड़ी पर हमला कर कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे बदमाश को छुड़ा ले गया था। घटना के समय से ही आरोपी फरार था। एसपी ने भी इस पर ₹3000 का इनाम घोषित किया था।