पलासी: पलासी में रंजिश के चलते अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट, 19 लोग घायल
Palasi, Araria | Nov 10, 2026 आपसी रंजिश को लेकर अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें एक महिला समेत 19 लोग घायल हो गए। घायल चहटपुर, भाग, डेहटी बानसर, चरेमना और डुमरिया गांव के रहने वाले हैं। सभी का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया। प्रभारी डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं