कोडरमा: भाजपा के सेवा पखवाड़े के तहत काली मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर, 182 मरीजों की हुई जांच
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोडरमा स्टेशन के पास भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ शिविर को काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित करना पड़ा,जिसमें मंदिर के पुजारी एवं कमिटी ने सहयोगात्मक भावना से सहयोग किया।शिविर में डॉ. नरेश पंडित, डॉ. अभिजीत राय और डॉ. रूपेश कुमार ने 182 मरीजों की जांच की।