कोडरमा: दुर्गा पूजा को लेकर झुमरी तिलैया में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने आज देर शाम झुमरी तिलैया स्थित स्टेशन रोड के विभिन्न मिष्ठान्न भंडार, रेस्टुरेंट और फूड स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आनंद विहार स्वीट्स, अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार, अन्नपूर्णा स्वीट्स, लड्डू गोपाल स्वीट्स, देव मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया।