कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
तिलैया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थाना के गझंडी क्षेत्र के हथुआधारण जरगा में राजेन्द्र महतो उर्फ इन्दर महतो, संतोष महतो, ननकु महतो द्वारा मिलकर दुर्गापूजा के अवसर पर अवैध रूप से महुआ शराब की तस्करी के लिए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब को तैयार एवं अपमिश्रण कर राजेन्द्र महतो, उर्फ इन्दर महतो के घर में भण्डारण किया गया है।