कोडरमा: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में बच्चों को नकारात्मकता दूर कर अच्छे गुणों को अपनाने का दिया गया संदेश
प्रधानाचार्या नीरजा ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा—"दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह एक प्रेरणा है कि हम सभी अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर कर अच्छे गुणों को अपनाएँ। जब हम सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलते हैं, तभी समाज और देश प्रगति करता है।"