कोडरमा: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चाराडीह में दुर्गोत्सव परिषद में माता रानी के दर्शन किए
चाराडीह स्थित सार्वजनिक दुर्गोत्सव परिषद् के भव्य माँ दुर्गा पंडाल में रविवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां शेरावाली से कोडरमा लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे देश के लोगों की सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।