पंडारक: पंडारक के कोंदी गांव में मजाक में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत कोण्दी गांव में बीती रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां मजाक-मजाक में एक युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों से गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान कोण्दी गांव निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही युवक ने मजाक में उसे गोली मार दी।