अस्पताल स्वास्थ्य का मंदिर है इसकी सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी - डॉ सुमन
*एम.बी. अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं गांधी जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान - "ये अस्पताल हमारा है, सबका है"*
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमन के नेतृत्व में सभी नर्सिंग अधीक्षक, चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, मेडिकल छात्रों, कार्यालय स्टाफ एवं सफाई मित्रों ने मिलकर अस्पताल परिसर, ओपीडी बरामदा, वार्ड, अधीक्षक कार्यालय, नर्सिंग अधीक्षक कक्ष एवं छात्रावास परिसर एवं खासकर पार्क की सफाई की।
इस अवसर पर *अधीक्षक डॉ. सुमन* ने कहा कि -
"आज की सफाई केवल एक प्रतीक (Symbol) है। यह संदेश है कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जी ने कहा था - स्वच्छता ईश्वर के समान है। अस्पताल को हम मंदिर कहते हैं, तो मंदिर को साफ रखना पुजारी का ही नहीं, हर भक्त का कर्तव्य है।" उन्होंने पार्क में कार्मिकों एवं मरीजों संबोधन देते हुए कहा कि यहां हम गंदगी नहीं फैलाएंगे एंड कचरे को सिर्फ कचरा पत्र में डालेंगे
उन्होंने सभी स्टाफ से अपील की -
1. *अपनी टेबल, अपनी अलमारी, अपना ऑफिस स्वयं साफ करें:* रोजाना 10 मिनट अपने कार्यस्थल की धूल हटाएं, अनावश्यक कागज, फाइलें, पुराने सामान को हटाएं। डिजिटल स्वच्छता भी रखें - पुराने ई-मेल डिलीट करें।
2. *बीच-बीच में श्रमदान करें:* सप्ताह में 2 घंटे स्वेच्छा से वार्ड, बरामदे, अपनी यूनिट की सफाई में सहयोग करें। कहीं गंदगी दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें।
3. *यह समझें कि ये अस्पताल हमारा है, सबका है:* मरीज को भी समझाएं - यहाँ थूकें नहीं, कचरा डस्टबिन में डालें, गुटखा-तंबाकू न लाएं। स्वच्छ अस्पताल से ही संक्रमण कम होगा।
अभियान के दौरान सभी ने "न गंदगी करेंगे, न करने देंगे" का संकल्प लिया। नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती बीना चौधरी ने बताया कि सभी वार्डों में स्वच्छता रजिस्टर बनाया गया है जिसमें रोजाना सफाई की मॉनिटरिंग होगी।
अंत में सभी सफाई मित्रों श्री नारायण लाल, रोशन लाल एंड अन्य को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही डॉ सुमन ने अवगत कराया कि आज जो एम बी अस्पताल की सफाई है वो इन्हीं की वजह से है एंड महत्वपूर्ण योगदान सभी भवनों में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी खासकर कृष्ण अवतार गुप्ता, माया शर्मा एंड पूजा गायरी को जाता है। जिसके कारण आज ये एम बी अस्पताल सफाई के मामले में प्राइवेट अस्पतालों के टक्कर में खड़ा है।
*नारा दिया गया - "स्वच्छ एम.बी. - स्वस्थ उदयपुर"* कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र भटनागर, सी पी सिसोदिया, रतन लाल सोलंकी, रमिला अहरी, एन ए बी एच टीम, दीपक मेघवाल, नारायण सिंह राठौर, सोनी उपाध्य, किरण गहलोत, सुनीता जैन , ऊषा पौडवाल, शकीला अंसारी, काफी संख्या में मरीज, सफाई कार्मिक मौजूद रहे