सदर थाने में सीएलजी बैठक आयोजित: पुलिस और युवाओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर हुई चर्चा
हिण्डौन सिटी: हिण्डौन सदर थाना परिसर में थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 19 से 30 वर्ष के युवाओं और पुलिसकर्मियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाधिकारी ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी विश्वास और मजबूत होगा।
इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।