अशोकनगर के पठार मोहल्ला निवासी दीपक पुत्र नन्नू लाल कोरी उम्र (27) के साथ अंबेडकर भवन के पास मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। फरियादी के अनुसार राजा, निवासी पठार मोहल्ला अशोकनगर, ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।