टोहाना के सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों में विवाद, बीच-बचाव करने आई शिक्षिका पर टिप्पणी का आरोप, छात्राएं अस्पताल में भर्ती, मौके पर पहुंचे एडीसी पर छात्राओं ने निकाला गुस्सा, एडीसी ने कहा- आरोपी शिक्षक पर जल्द होगी कार्रवाई..!
टोहाना शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में बुधवार को दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। इतिहास प्रवक्ता विक्रम सिंह और पंजाबी शिक्षक अनूप कुमार के बीच हाथापाई हुई। बीच-बचाव करने आई महिला शिक्षक मान्यता ने अनूप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया, जिसे अनूप ने निराधार बताया। विवाद के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसी बीच छात्राओं का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे एडीसी को भी छात्राओं के गुस्से का सामने करना पड़ा..
#tohana #fatehabad #school