फतेहाबाद में ₹12 हजार रिश्वत लेते 2 बिजलीकर्मी गिरफ्तार, एक अप्रेंटिस भी काबू, काम के बदले उपभोक्ता से मांगी थी घूस..
टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में 2 कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई फतेहाबाद एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई।
टीम ने बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत लगे एएलएम विनोद कुमार, एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) सत्यनारायण और अप्रेंटिसशिप कर रहे युवक कर्ण खोबड़ा को काबू किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक उपभोक्ता काम करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत ली है। फिलहाल पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई।
#fatehabad #tohana #haryana
Fatehabad, Fatehabad | Jul 14, 2026