राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक आयोजित, पीएलवी को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।
आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा के सभागार में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सुशील प्रसाद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री रविंद्र कुमार, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री चंद्र मौली यादव, महासचिव श्री विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर 2026, दिनांक 21 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत तथा Mediation Drive for the Nation 3.0 अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर लॉ फाउंडेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) के बीच प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री रविंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सुशील प्रसाद, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री चंद्र मौली यादव एवं महासचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने प्रशिक्षित पीएलवी को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री चंद्र मौली यादव ने कहा कि पीएलवी न्याय व्यवस्था और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से समाज के गरीब, असहाय एवं वंचित वर्गों तक उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी और निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाई जा सकती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान संभव है। इसके लिए जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
#Sheikhpura #NationalLokAdalat #DLSASheikhpura #LegalAwareness #PLV #MediationDrive