गुना नगर: जिले की आशा उषा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान अटका, कलेक्टर को ज्ञापन, 17 नवंबर को धरने की चेतावनी
गुना जिले में आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा ने 3 नवंबर को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एमपी के नाम कलेक्टर गुना को ज्ञापन दिया है। आशा उषा कार्यकर्ताओं ने कहा, कई महीनो से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान अटका है, कोई अधिकारी गंभीर नही। आर्थिक संकट से जूझ रहे है। जल्द भुगतान न होने पर 17 नवंबर को विशाल धरना और आंदोलन करने कि चेतावनी दी है।