#गुना - श्री संत रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में संचालित श्री संत रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले में निर्धारित मार्गों पर कलश रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से समरसता, सामाजिक सद्भाव एवं संत गुरु रविदास जी के संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को गुना नगर के विभिन्न वार्डों एवं कैंट क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से समाज में समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
यात्रा नगर के वार्ड क्रमांक 33, 34, 31, 35, 30, 29, 25 एवं 24 तथा वार्ड क्रमांक 9, 19, 18, 20, 21 एवं 22 सहित बूढ़े बालाजी एवं कैंट क्षेत्र के निर्धारित मार्गों से होकर निकली। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार सहित श्री रामकुमार शर्मा, श्री जितेंद्र रघुवंशी, श्री कमल नरवरिया, श्री परेश भार्गव, श्री अंशुल श्रीवास्तव, श्री योगेश परसोलिया, श्री रमेश मालवीय तथा विभिन्न वर्गों के जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Guna, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026