हज़ारीबाग: कर्जन ग्राउंड से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों लोग बने सहभागी
हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया गया। कर्जन ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों और चौक-चौराहों से होकर दोबारा कर्जन ग्राउंड पहुंची। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में छात्र-छात्राओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।