टीकमगढ़: बछौड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल
बछौड़ा में आज दो लोगो पर आकाशीय बिजली गिर गई।बताया गया कि बछौड़ा गाव निवासी भगवानदास नाम का व्यक्ति अपने साथी कपिल के साथ खेत पर था,तभी अचानक दोनों पर आकाशीय बिजली गिर गई,जिससे दोनों घायल हो गए।दोनों को जिला अस्पताल लाया गया,जहां भगवानदास को देख कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घायल कपिल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।