टीकमगढ़: नयाखेरा गांव में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मामला देहात थाना क्षेत्र के नयाखेरा गाव का है,जहां पर एक नाबालिग किशोरी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया गया कि नाबालिग किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फाँसी लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई।देहात पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच की।नाबालिग किशोरी के शव का आज जिला अस्पताल में पीएम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।