टीकमगढ़: समर्रा बस स्टैंड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बालिका हुईं घायल,जिला अस्पताल लेकर पहुँची 100 डायल
समर्रा बस स्टैंड पर एक बालिका चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।पुलिस कर्मी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 100 डायल पर सूचना मिली थी,कि समर्रा बस स्टैंड पर एक चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक बालिका को टक्कर मार दी।सूचना पर 100 डायल मौके पर पहुँची।घायल बालिका को जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।बालिका का नाम प्रियंका अहिरवार निवासी नयाखेरा बताया गया हैं।