टीकमगढ़: शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकले तजिए,किले के मैदान से पहुंचे कर्बला किए गए ठंडे।
मुहर्रम के महीने में 10वें दिन ही इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने जीवन की कुर्बानी दे दी थी। इसी वजह से मुहर्रम महीने के 10वें दिन मुहर्रम मनाया जाता है। टीकमगढ़ में मातमी धुन के साथ शहर के मुख्य मार्गो से ताजिये निकाले गए और शहर का भ्रमण कर किले के मैदान होते हुए कर्बला पहुंचे जहा ताजियों को ठंडा किया गया।