जगदलपुर: राष्ट्रीय विभूतियों को नमन: एनसीसी और एनएसएस ने कुम्हरावंड में किया वृहद स्वच्छता श्रमदान
कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 9 सीजी एनसीसी के कैडेट्स और कृषि महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गुरुवार सुबह 11 बजे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को संयुक्त रूप से मनाया।