जगदलपुर: आड़ावाल में तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई, चालक सहित अन्य घायल, चालक शराब के नशे में था
राष्ट्रीय राजमार्ग आड़ावाल में गुरुवार को एक तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे बनी रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंच वाहन में बैठे लोगों को बाहर निकाला और चालक को भी अस्पताल ले गए।