जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वदेशी मेले के उद्घाटन में लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला स्थल लालबाग मैदान पहुंचे ।इस दौरान उन्होंने स्वदेशी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उन्होंने लोगो से स्वदेशी उत्पादों की अपनाने की अपील करते हुए कहा कि भारत में अब कई प्रकार उत्पाद बनाए जा रहे है, जिनकी पहचान कर उसे अपनाएं और देश के विकास में योगदान दें ।