जगदलपुर: बस्तर दशहरा की सबसे महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव में उमड़ी भारी भीड़, राज परिवार व उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वागत
75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर का दशहरा अपनी रस्मों को लेकर पूरे विश्व में सबसे अनूठा और अलग दशहरा है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं. बस्तर दशहरे में 12 अनूठी रस्में होती है. इन रस्मों में एक महत्वपुर्ण रस्म मावली परघाव बुधवार रात 9:30 बजे शुरू हुई।