जगदलपुर: गांधी जयंती के अवसर पर अपर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने गांधी उद्यान में अर्पित किए श्रद्धा सुमन
गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू, सतेंद्र बंजारे के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।