जगदलपुर: सिरहासार चौक स्थित गांधी प्रतिमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान, उपमुख्यमंत्री भी हुए शामिल
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार सुबह 8 बजे नगर के सिरहासार चौक स्थित गांधी प्रतिमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भाजपाइयों और नगरवासियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।इस स्वच्छता अभियान में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,वन मंत्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।