बगोदर: महाराष्ट्र के बेलापूर में दोंदलो ढिबरा के प्रवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम
बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत के ढिबरा गांव के प्रवासी मजदूर 37 वर्षीय विश्वनाथ कुमार महतो महाराष्ट्र के बेलापूर में सडक हादसे में मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसका ईलाज के दौरान वहां के अस्पताल में मौत हो गई।घटना की सुचना मिलते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया।बताया जाता है कि उक्त मजदूर मुंबई में रहकर हाइवा चलता था।