प्रतापगढ़: गायघाट रोड पर लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने की शिकायत पर डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, कराया समाधान
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गायघाट रोड पर लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसी समस्या को देखते हुए गायघाट रोड निवासी लोगों ने डीएम व एसपी से शिकायत की, जिसपर शनिवार के दिन जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं डीएम व एसपी ने संबंधित को निर्देश दिए और समस्या का समाधान कराया है।