देवरी: देवरी में बीडीओ ने एसआईआर को लेकर कई बूथों का निरीक्षण किया
Deori, Giridih | Nov 4, 2026 एसआईआर को लेकर देवरी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बंधु कच्छप ने बुधवार को देवरी प्रखंड के देवरी, केरिडीह, डेगाड़ीह, मकडीहा सचिवालय सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य की समीक्षा की और छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने को लेकर बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं को जागरूक भी किया। मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे।