Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
prabhathimachal
शिमला में BJP-BJYM का जोरदार धरना, मंत्री जगत नेगी का पुतला फूंकने पर भिड़े प्रदर्शनकारी!
Solan, Solan
| Nov 24, 2026
MORE NEWS
सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी जयंती आज विशव भर में धार्मिक भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाई है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोलन स्थित सपरून गुरुद्वारे मे शीश नवाया व सरबत के भले की कामना की । राज्याल ने इस दौरान संगतो के साथ गुरु वाणी का श्रवण किया व सभी की खुशहाली की कामना की।
Solan, Solan | Nov 24, 2026
सोलन के सपरून गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर माननीय राज्यपाल का भव्य स्वागत माननीय राज्यपाल के सोलन स्थित सपरून गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर स्थानीय सिख समुदाय एवं उपस्थित लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा के स्थानीय पार्षद, गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े सदस्य तथा स्थानीय सिख समुदाय के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान माननीय राज्यपाल ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर मत्था टेका तथा गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने भी गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं धार्मिक सम्मान की भावना देखने को मिली।
Solan, Solan | Nov 24, 2026
समय कम है आज ही रजिस्ट्रेशन करें...10 लाख तक के कैश प्राइज...7876294822
Solan, Solan | Nov 24, 2026
आज के मुख्य समाचार ♥️
Solan, Solan | Nov 24, 2026
भूषण ज्वेलर्स सोलन... विश्वास और अपनेपन का अहसास
Solan, Solan | Nov 23, 2026
तीन प्रतियोगिताओं में 79 पदक जीतकर हिमाचल के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, प्रियांशी वर्मा बनीं आकर्षण का केंद्र प्रियांशी ने तीनों प्रतियोगिताओं में जीते स्वर्ण पदक, डीसी मनमोहन शर्मा ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित हिमाचल प्रदेश की होनहार कूडो खिलाड़ी प्रियांशी वर्मा ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तीन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 79 पदक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि में प्रियांशी वर्मा का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिन्होंने तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने 17वीं कूडो नेशनल प्रतियोगिता, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल प्रतियोगिता और 7वीं कूडो फेडरेशन प्रतियोगिता में कुल 19 स्वर्ण, 15 रजत और 45 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रियांशी वर्मा ने तीन गोल्ड जीतकर बनाई खास पहचान इन प्रतियोगिताओं में सोलन की प्रियांशी वर्मा ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि ने सोलन सहित पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रियांशी के साथ सोलन की प्रिया कुमारी थापा और नितिश ठाकुर तथा रामपुर की वैभवी सिंह राणा ने भी तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। सोलन के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन जिलावार पदक तालिका में सोलन जिला सबसे आगे रहा। यहां के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 10 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 56 पदक हासिल किए। रामपुर के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 13 पदक, जबकि बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते। डीसी मनमोहन शर्मा ने मेडल पहनाकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में आज सोलन के जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने हाथों से मेडल पहनाए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि यहां के बच्चे खेल के क्षेत्र में इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को बचपन से पहचानकर उसे निखारना और सही दिशा देना एक बड़ी चुनौती है। इसमें अध्यापकों और प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अजय जसवाल इस दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों की भी सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता का पूरा सहयोग और प्रोत्साहन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मनमोहन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अजय जसवाल के मार्गदर्शन में निखर रही युवा प्रतिभाएं कूडो एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार जसवाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग और प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश में कूडो खेल को बढ़ावा देना, युवा प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। तीन बड़ी प्रतियोगिताओं में 79 पदकों की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की मजबूत पहचान बनकर सामने आई है। वहीं प्रियांशी वर्मा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Best quality product... डाइनिंग टेबल के सैकड़ों वैरायटी... महालक्ष्मी फर्नीचर्स कैथलीघाट..PN. 9816899099
Solan, Solan | Nov 23, 2026