Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
यूपी
hpsla1986
Previous slide
Next slide
आज के मुख्य समाचार ♥️
Solan, Solan
| Nov 24, 2026
MORE NEWS
भूषण ज्वेलर्स सोलन... विश्वास और अपनेपन का अहसास
Solan, Solan | Nov 23, 2026
तीन प्रतियोगिताओं में 79 पदक जीतकर हिमाचल के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, प्रियांशी वर्मा बनीं आकर्षण का केंद्र प्रियांशी ने तीनों प्रतियोगिताओं में जीते स्वर्ण पदक, डीसी मनमोहन शर्मा ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित हिमाचल प्रदेश की होनहार कूडो खिलाड़ी प्रियांशी वर्मा ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तीन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 79 पदक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि में प्रियांशी वर्मा का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिन्होंने तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने 17वीं कूडो नेशनल प्रतियोगिता, 18वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल प्रतियोगिता और 7वीं कूडो फेडरेशन प्रतियोगिता में कुल 19 स्वर्ण, 15 रजत और 45 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रियांशी वर्मा ने तीन गोल्ड जीतकर बनाई खास पहचान इन प्रतियोगिताओं में सोलन की प्रियांशी वर्मा ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि ने सोलन सहित पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रियांशी के साथ सोलन की प्रिया कुमारी थापा और नितिश ठाकुर तथा रामपुर की वैभवी सिंह राणा ने भी तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। सोलन के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन जिलावार पदक तालिका में सोलन जिला सबसे आगे रहा। यहां के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 10 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 56 पदक हासिल किए। रामपुर के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 13 पदक, जबकि बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते। डीसी मनमोहन शर्मा ने मेडल पहनाकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में आज सोलन के जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने हाथों से मेडल पहनाए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि यहां के बच्चे खेल के क्षेत्र में इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को बचपन से पहचानकर उसे निखारना और सही दिशा देना एक बड़ी चुनौती है। इसमें अध्यापकों और प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अजय जसवाल इस दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों की भी सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता का पूरा सहयोग और प्रोत्साहन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मनमोहन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अजय जसवाल के मार्गदर्शन में निखर रही युवा प्रतिभाएं कूडो एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार जसवाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग और प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश में कूडो खेल को बढ़ावा देना, युवा प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। तीन बड़ी प्रतियोगिताओं में 79 पदकों की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की मजबूत पहचान बनकर सामने आई है। वहीं प्रियांशी वर्मा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Best quality product... डाइनिंग टेबल के सैकड़ों वैरायटी... महालक्ष्मी फर्नीचर्स कैथलीघाट..PN. 9816899099
Solan, Solan | Nov 23, 2026
सोलन के गौरव सब्बरवाल का रोम में सम्मान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की सराहना* *सोलन / रोम:* हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिले सोलन से निकले युवा उद्यमी *गौरव सब्बरवाल* ने इटली की राजधानी रोम में भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरव, *शूलिनी सैफ्रॉन प्रा. लि. (Shoolini Saffron Pvt. Ltd.)* के संस्थापक हैं और भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के *DPIIT* व *Startup India* के भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर रोम पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री *श्री पीयूष गोयल* कर रहे हैं। *मंत्री जी ने बताया सबाथू से है अपना रिश्ता* रोम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण भी आया, जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गौरव सब्बरवाल से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी *दादी जी सबाथू (सोलन) से हैं*। मंत्री जी ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि सोलन जैसे छोटे जिले का युवा आज रोम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मंत्री जी ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा, _"भारत के एक छोटे से जिले सोलन से रोम तक पहुंचना, यह एक शानदार बात है। यह दर्शाता है कि सरकार के प्रयास कामयाब हो रहे हैं और अब छोटे शहरों का युवा भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।"_ *इटली की कंपनी से हुआ टाई-अप* इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में गौरव सब्बरवाल की कंपनी शूलिनी सैफ्रॉन का इटली की एक प्रमुख कंपनी के साथ *टाई-अप (सहयोग समझौता)* भी करवाया गया। इस सहयोग के तहत अब हिमाचल का केसर (सैफ्रॉन) सीधे इटली के बाजार में पहुंचेगा। इटली के उद्यमियों ने भारतीय केसर की शुद्धता और उसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व *क्रोसिन (Crocin)* की विशेष सराहना की। यह टाई-अप 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को और मजबूत करेगा और हिमाचल के किसानों को सीधा अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। गौरव सब्बरवाल ने कहा, _"मंत्री जी ने जब बताया कि उनकी जड़ें सबाथू से जुड़ी हैं, तो मुझे लगा कि यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे सोलन का सम्मान है। आज हिमाचल का केसर रोम पहुंच गया है, कल दुनिया के हर देश में पहुंचेगा। यही असली मेक इन इंडिया है।"_ सोलन में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है और युवाओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।
Solan, Solan | Nov 23, 2026
बाहरा विश्वविद्यालय में सात दिवसीय कॉर्पोरेट वीक इमर्शन का समापन, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक तकनीकी कौशल हैकाथॉन-1.0 में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित वकनाघाट। बाहरा विश्वविद्यालय के अल्फा स्कूल की ओर से आयोजित सात दिवसीय कॉर्पोरेट वीक इमर्शन-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, वेब डेवलपमेंट और डेटा एनालिटिक्स सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी देने के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम मैनेजर रितिक्षा के समन्वय में किया गया। इसमें Excellence Technology, Future Finder, CS Soft Solution, TSL Business School, Antier Solutions (ASB), Offshore Marketers और Alpha IT Managers सहित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों ने सहयोग दिया। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को AI/ML, MERN Stack, वेब डेवलपमेंट, Power BI, डेटा एनालिटिक्स और प्रोफेशनल सीवी राइटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन हैकाथॉन-1.0 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों फुल स्टैक डेवलपमेंट, फ्रंट-एंड डेवलपमेंट और AI वीडियो जनरेशन में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फुल स्टैक वर्ग में अभिषेक पेमा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फ्रंट-एंड वर्ग में अंकित कुमार और गौरव भारद्वाज संयुक्त रूप से प्रथम रहे। वहीं, AI वीडियो जनरेशन श्रेणी में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी ज्ञान, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे सही दिशा में विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ऋषि पाल नैण्टा ने कहा कि कॉर्पोरेट वीक इमर्शन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यक्षेत्र की जरूरतों और चुनौतियों को समझने में मदद करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की मेहनत, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें बेहतर करियर के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करना रहा। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेब डेवलपमेंट और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में दक्षता रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कॉर्पोरेट वीक इमर्शन-2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और वास्तविक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझने का अवसर मिला। बाहरा विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने और उन्हें भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
Solan, Solan | Nov 23, 2026
हमीरपुर में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने किया धरना-प्रदर्शन जगत सिंह नेगी से माफी की मांग, पूरे हिमाचल में आंदोलन की चेतावनी हमीरपुर। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में आज हमीरपुर में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने मंत्री के खिलाफ रोष जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग उठाई। प्रदर्शन में समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी ने पूर्व सैनिकों की सेवा और सम्मान का अपमान किया है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी के विरोध में पूर्व सैनिक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि जब तक जगत सिंह नेगी पूर्व सैनिकों से माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन हमीरपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर अजमेर सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।ओर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मदन बनियाल, आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, प्रेम सिंह,शहरी प्रदेश निकाय के सह संयोजक दिनेश ठाकुर,जिला it सेल के शहरी निकाय के सह आयोजक अनूप ठाकुर, बागवानी के जिला संयोजक विनय सोनी, पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला, अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम पठानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लगभग 300 से अधिक सैनिक मौजूद रहे।
Solan, Solan | Nov 23, 2026
रामपुर की राजनीति में बड़ा सवाल! कौल नेगी के SC प्रमाणपत्र पर SDM कोर्ट का फैसला, PS ड्रैक ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप.....
Solan, Solan | Nov 23, 2026