- दून अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
दून अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार रात मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। खुड़बुड़ा निवासी किशन सोनकर (60) को बुखार और उल्टी की शिकायत पर रात सवा आठ बजे लाया गया था।
परिजनों का आरोप है कि घंटों तक ठीक से इलाज नहीं हुआ और जांच के नाम पर दौड़ाया गया। रात करीब 11 बजे मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
Pauri, Garhwal | Nov 14, 2026