खुरई: मंडी बामोरा रोड पर अज्ञात बाइक सवारों ने टक्कर मारी, दो सवार घायल, खुरई अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Oct 30, 2024 मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे मंडीबामोरा रोड पर एक बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों द्वारा दूसरी बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया। जिसमें धंसरा गांव निवासी दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का ईलाज चल रहा है।