खुरई: मेनसी गांव में विद्युत विभाग ने किसानों की मुसीबतें बढ़ाईं, सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर दूर लगाया
Khurai, Sagar | Oct 31, 2024 खुरई के मेनसी गांव के दर्जनों किसानों ने बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे खुरई एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को शिकायत की है कि विद्युत विभाग ने किसानों की सिंचाई के फीडर को दूर कर दिया जिससे उन्हें लगभग एक किलोमीटर से लाइन जोड़ने में परेशानी और खर्च बढ़ गया है। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारी को इस संबंध में निराकारण करने के निर्देश दिए हैं।