खुरई: सागर रोड स्थित केके पैलेस में बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के संचालित स्विमिंग पूल पर नगर पालिका ने की कार्रवाई
Khurai, Sagar | Oct 29, 2024 मंगलवार की दोपहर 3 बजे खुरई सागर रोड स्थित केके पैलेस में बिना अनुमति एवं सुरक्षा मानकों को पूरा किए संचालित हो रहे स्विमिंग पूल पर नगर पालिका और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूल को बंद कराया गया। साथ ही शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्यवाही की गई। दीपावली तक स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया