खुरई: मोहली मुहक्कम गांव में पुरानी रंजिश के चलते ऑटो से कुचलकर, कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर पति-पत्नी और मां घायल
Khurai, Sagar | Oct 30, 2024 खुरई के देहात थाना क्षेत्र के मोहाली मुहक्कम गांव में बुधवार शाम 5 बजे पुरानी रंजिश को लेकर राजकुमार अहिरवार उसकी पत्नी और मां को ऑटो से कुचलकर, कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को खुरई अस्पताल भर्ती कराया गया है। गांव के ब्रजेश अहिरवार और उसके दो बेटों पर लगाया वारदात करने का आरोप