सीईओ की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
------
#श्योपुर-/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जनपद श्योपुर श्री एसएस भटनागर, कराहल श्री राकेश शर्मा, विजयपुर श्री दीपक धाकड, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, श्री पीएस राजपूत, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल, सहायक यंत्री, उपयंत्री आदि उपस्थित थे।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में संचालित निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण किया जायें। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित जल संरक्षण के कार्यो को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जायें। उन्होंने कहा कि ग्रामों में नलजल योजनाओं का संचालन एवं संधारण सतत् रूप से जारी रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
12 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026