पितृपक्ष में स्काउट एंड गाइड के बच्चों से 8 घंटे ड्यूटी, न पानी की सुविधा न आने-जाने का इंतजाम!
शिल्पी सिन्हा ने उठाई आवाज, कहा— श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे बच्चों की परेशानी पर भी ध्यान दे सरकार
गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में स्काउट एंड गाइड के बच्चे अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन इन बच्चों को ड्यूटी के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्काउट एंड गाइड की कैंडिडेट शिल्पी सिन्हा ने अपनी समस्याएं बताते हुए सरकार से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। शिल्पी सिन्हा ने बताया कि पितृ पक्ष मेल महासंगम 2026 में गांधी मैदान टेंट सिटी से विष्णुपद मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर है। उन्हें सुबह कैंप से पैदल ड्यूटी स्थल तक आना पड़ता है और ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस भी पैदल ही जाना पड़ता है। बच्चे लगातार आठ घंटे तक बिना बैठे ड्यूटी करते हैं। इस दौरान उन्हें बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मदद करने और भारी भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि खाने के नाम पर केवल नाश्ता दिया जाता है, जबकि रात में भोजन के लिए भंडारे पर निर्भर रहना पड़ता है। पीने के पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी कमी है। शिक्षकों का सहयोग मिलता है, लेकिन लगातार पैदल चलने और घंटों खड़े रहने से बच्चों को थकान होती है। शिल्पी सिन्हा ने कहा कि सरकार की ओर से आने-जाने की सुविधा देने की बात कही गई थी, लेकिन मेला समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष रहने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हुई है।
उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब बच्चे पूरी जिम्मेदारी से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं, तो उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। सेवा करने वाले इन बच्चों को भी सम्मान, पानी और आने-जाने की सुविधा मिलनी चाहिए।
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#बिहार
#CrimeNews
#पितृपक्ष
#samratchaudhary
Samrat Choudhary
VIJAY KUMAR SINHA
Jitan Ram Manjhi
Dr. Prem Kumar
Tejashwi Yadav
Nitish Kumar
District Administration, GAYA
Gaya Town CD Block, Gaya | Oct 7, 2026