डलमऊ: नसीरपुर घरियारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 26 वर्षीय युवक की फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया
डलमऊ के नसीरपुर घरियारी गांव के पवन कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।पवन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जानकारी जब परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। देखते ही देखते गांव की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।