डलमऊ: नेवाजगंज गाँव निवासी बेवा महिला के हिस्से की जमीन पर जबरन किया जा रहा है कब्जा,मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों से शिकायत
डलमऊ तहसील क्षेत्र के नेवाजगंज गाँव निवासी बेवा महिला रामकुमारी का कहना है कि,गाँव स्थित गाटा संख्या 5470 व5472 क में वो सह खातेदार है।आरोप है कि अन्य खातेदारों ने गलत चौहद्दी लिखाकर अपनी भूमि को गाँव के लोगों को बेच दिया।अब उन लोगों द्वारा उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।मंगलवार को मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।