डलमऊ: ठोकरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला की हुई मौत
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ठोकरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।4 घंटे तक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।