रावतसर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को श्री गौशाला समिति रावतसर में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार रात्रि को श्री गौशाला समिति वार्ड नं 25 रावतसर में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने पर चढ़कर भाग लिया श्री गौशाला समिति परिसर व मंदिर को मनमोहन लाइटिंग साथ सजाया गया व पूजा अर्चना व प्रसाद वितरित किया गया श्री गौशाला समिति पदाधिकारी सदस्य व श्रद्धालु रहे मौजूद।