भभुआ: ठगी एवं जालसाजी मामले में अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने भभुआ चकबंदी रोड से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 ठगी एवं जालसाजी मामले में अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने भभुआ चकबंदी रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।यह घटना शनिवार की सुबह की बताई गई है। अभियुक्त भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के शिवपरसन पांडेय के पुत्र हरिशंकर पांडेय बताया गया है आज रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में ठगी व जालसाजी का मामला था।