किशनगंज: मतदान जागरूकता के लिए महादलित टोला में चौपाल कार्यक्रम, डीएम ने किया संवाद
किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को 2 बजे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित महादलित टोला में DM विशाल राज द्वारा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमुदाय से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।