बीकानेर में झांकियों और रामलीला की तैयारियां जोरों पर, दिल्ली से आई नटराज टीम कर रही तैयार
बीकानेर। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में रामलीला और झांकियों की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।
इस बार बीकानेर वासियों के लिए रामलीला को और भी भव्य बनाने के लिए दिल्ली से मशहूर *नटराज टीम* आई हुई है। नटराज टीम के कलाकारों द्वारा हनुमान जी, जामवंत जी और अन्य पात्रों का मेकअप, ड्रेस और वेशभूषा बड़ी ही बारीकी से तैयार की जा रही है।
पर्दे के पीछे कलाकारों की ये मेहनत ही मंच को जीवंत बनाती है। आयोजकों ने बताया कि जल्द ही भव्य रामलीला का मंचन शुरू होगा।
- रिपोर्ट : शाकिर हुसैन, बीकानेर